Type Here to Get Search Results !

UPPSC मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही निःशुल्क कोचिंग की सुविधा

UPPSC मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही निःशुल्क कोचिंग की सुविधा

 UPPSC मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही निःशुल्क कोचिंग की सुविधा


उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से UPPSC मुख्य परीक्षा-2025 के लिए निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी।

यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम गोमती नगर, लखनऊ स्थित छत्रपति शाहू महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन में आयोजित किया जाएगा।


केवल पुरुष अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधाभा गीदारी भवन के संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि यह योजना केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। इसके तहत—SC, ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थी वार्षिक पारिवारिक आय 6 लाख रुपये से कम तथा UPPCS प्रारम्भिक परीक्षा-2025 उत्तीर्ण



उम्मीदवार लेटरल एंट्री के माध्यम से कोचिंग में प्रवेश ले सकेंगे।आआवेदनके दौरान अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे—प्रारम्भिक परीक्षा का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां साथ ही प्रवेश के समय 2000 रुपये की कॉशन मनी जमा करनी होगी।


कोचिंग में मिलेंगी ये सुविधाएं संस्थान अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए बेहतरीन संसाधन उपलब्ध कराएगा। इसमें शामिल हैं—निःशुल्क हॉस्टल व भोजन सुविधा समृद्ध लाइब्रेरी विषय विशेषज्ञों की नियमित कक्षाएं मुख्य परीक्षा केंद्रित उत्तर लेखन अभ्यास मॉडल टेस्ट सीरीज़ परीक्षा पैटर्न आधारित विशेष सत्र आवश्यक अध्ययन सामग्री



संस्थान का कहना है कि यह कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मजबूत तैयारी का अवसर प्रदान करेगा।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.