Type Here to Get Search Results !

CG NEWS बड़ा हादसा स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 15 बच्चे घायल

CG NEWS बड़ा हादसा स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 15 बच्चे घायल

 CG NEWS बड़ा हादसा स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 15 बच्चे घायल



कौशल प्रजापति NEWS CG जांजगीर-चांपा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्कूली बच्चों से भरी एक वैन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक शिक्षिका समेत करीब 15 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह घटना नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर की है। जानकारी के अनुसार, सरस्वती शिशु मंदिर की वैन (क्रमांक CG 11 BM 9940) सुबह मुड़पार से बच्चों को लेकर कुथुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रामनगर-कुथुर मार्ग पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर तीन बार पलटते हुए गिर गया।

हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया। घायल बच्चों और शिक्षिका का उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और अभिभावक अपने बच्चों की कुशलता को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.