Type Here to Get Search Results !

आज CM विष्णुदेव साय दौरे पर

आज CM विष्णुदेव साय दौरे पर

 कौशल प्रजापति Cg news जशपुर। विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जशपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री सरहुल पूजा में शामिल होंगे और जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 4:30 बजे वे वापस रायपुर लौटेंगे।

इधर, प्रदेशभर में आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। सुबह से ही “जय माता दी” के जयकारों के साथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तजन देवी मां की पूजा-अर्चना में लीन हैं और पूरे प्रदेश का माहौल भक्तिमय हो गया है।

नवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, वहीं ज्योति कलश स्थापना की तैयारियां भी पूरे उत्साह के साथ की गई हैं।

धार्मिक दृष्टि से इस बार का नवरात्रि पर्व अत्यंत विशेष माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार अमावस्या तिथि में कलश स्थापना का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही 19 मार्च को शुक्ल और ब्रह्म योग का अद्भुत संयोग भी बन रहा है, जो साधना और पूजा के लिए अत्यंत उत्तम समय माना गया है


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.