डॉक्टरों को राहत अध्ययन अवकाश 2 से बढ़ाकर 3 साल
रायपुर, 7 अप्रैल। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में कार्यरत डॉक्टरों को बड़ी राहत देते हुए पोस्ट ग्रेजुएट (PG) पढ़ाई के लिए मिलने वाले अध्ययन अवकाश की अवधि 2 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष कर दी है। इस निर्णय से राज्य के सैकड़ों डॉक्टरों को उच्च शिक्षा पूरी करने में आसानी होगी।
सरकार के इस फैसले को चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब डॉक्टर बिना किसी प्रशासनिक दबाव या समय की कमी के अपनी पीजी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे, जिससे उनकी विशेषज्ञता और दक्षता में वृद्धि होगी।
छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह लोधी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम डॉक्टरों के हित में बेहद सकारात्मक है।
उन्होंने कहा, “अब सैकड़ों डॉक्टर बिना किसी परेशानी के अपनी पीजी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे, जिससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।”
विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से प्रदेश के अस्पतालों में बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इससे मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और बड़े शहरों पर निर्भरता भी कम
होगी
