LIVE गुंडों का आतंक बीच सड़क ऑटो चालक पर बेरहमी से हमला, वीडियो वायरल
कल्याणपुर। इलाके में गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीच सड़क पर एक ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना कल्याणपुर के बारा शिरोही क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोप है कि अरुण, सागर, आशु और उनके साथियों ने मिलकर उमेश नामक युवक पर हमला किया। हमलावरों ने डंडों में तार लपेटकर उसे इस कदर पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि उमेश ऑटो चालक है और उसे बीच सड़क पर घेरकर निशाना बनाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले के दौरान आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए, लेकिन हमलावरों की क्रूरता इतनी ज्यादा थी कि कोई बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। घटना के बाद घायल उमेश को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 👇
लड़की से बातचीत बनी जानलेवा: बिलासपुर के मोपका में युवक की हत्या, LIVE VIRAL VIDEO
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में FIR तो दर्ज कर ली, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि घायल का अब तक उचित मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया, जिससे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां एक ओर पुलिस के अच्छे कार्यों की चर्चा हो रही है, वहीं कल्याणपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने जल्द ही गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
