Cg weather news today छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश-बिजली और तेज आंधी का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक कई इलाकों में अंधड़, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
Chhattisgarh weather news मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार को कई इलाकों में मौसम बदला और बारिश भी हुई। चरमा में 3 सेंटीमीटर और गरियाबंद में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇
LIVE गुंडों का आतंक बीच सड़क ऑटो चालक पर बेरहमी से हमला, वीडियो वायरल
Cg weather update मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
Cg weather news मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिण मध्य प्रदेश, उड़ीसा और पूर्वी बिहार के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम सक्रिय बना हुआ है। यही कारण है कि आने वाले दिनों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां लगातार बनी रह सकती हैं।
राजधानी रायपुर में भी आज मौसम बदला-बदला नजर आ सकता है। शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अ
पील की है।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 👇
लड़की से बातचीत बनी जानलेवा: बिलासपुर के मोपका में युवक की हत्या, LIVE VIRAL VIDEO
