Type Here to Get Search Results !

Drunk Riding Costly शराब के नशे में बाइक दौड़ाना पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका ₹10 हजार का जुर्माना

Drunk Riding Costly

 Drunk Riding Costly शराब के नशे में बाइक दौड़ाना पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका ₹10 हजार का जुर्माना

सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस की सख्ती और न्यायालय की कार्रवाई के बाद आरोपी चालक पर ₹10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। सड़क सुरक्षा को लेकर की गई यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 

Cg weather news today छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश-बिजली और तेज आंधी का अलर्ट

Drunk driving charge penalty जानकारी के मुताबिक, 04 मई 2026 को बतौली पुलिस द्वारा केनपरा बगीचा रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG15DW 5518 का चालक संदिग्ध अवस्था में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक मौके से भागने लगा।

Drunk driving car fine पुलिस टीम ने पीछा कर युवक को पकड़ा। पूछताछ और जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया। आरोपी की पहचान राजेश यादव पिता गणेश यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी गायबुड़ा थाना बगीचा जिला जशपुर के रूप में हुई। बाद में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने 07 मई 2026 को आरोपी पर ₹10,000 का अर्थदंड लगाया।

 भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 

Cg weather news today छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश-बिजली और तेज आंधी का अलर्ट

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.