Type Here to Get Search Results !

Digital Education Boost डीजी दुनिया प्रोजेक्ट के तहत शिक्षकों को दिया जा रहा स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण

Tv 36 news

 Digital Education Boost डीजी दुनिया प्रोजेक्ट के तहत शिक्षकों को दिया जा रहा स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण

Digital Education Boost news today बरौल। छत्तीसगढ़ शासन के डीजी दुनिया प्रोजेक्ट के तहत जिले के आईसीटी एवं डिजिटल क्लासरूम युक्त विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेन्द्रा में किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण प्रणाली के उपयोग में दक्ष बनाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर कुंवर साय राजवाड़े द्वारा शिक्षकों को स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर आधारित शिक्षण प्रणाली और आईसीटी लैब के प्रभावी संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की भूमिका तेजी से बढ़ रही है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग बेहद जरूरी हो गया है।

इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 

Mass Wedding Ceremony मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 100 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, शहनाइयों और पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य आयोजन


कार्यक्रम का निरीक्षण एवं विजिट स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के जिला समन्वयक अमित जायसवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थियों की समझने की क्षमता बढ़ती है और पढ़ाई अधिक रोचक एवं प्रभावी बनती है। उन्होंने शिक्षकों को विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) सॉफ्टवेयर के उपयोग की जानकारी भी दी गई। इसमें विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना, अध्ययन सामग्री साझा करना, डिजिटल कंटेंट तैयार करना और ऑनलाइन मूल्यांकन जैसी प्रक्रियाओं को विस्तारपूर्वक समझाया गया। साथ ही यूट्यूब एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विषयवार वीडियो आधारित शिक्षा देने की विधि भी बताई गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि स्मार्ट क्लास के जरिए कठिन विषयों को चित्र, वीडियो और एनीमेशन के माध्यम से सरल तरीके से विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सकता है, जिससे बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ती है। शिक्षकों को डिजिटल कंटेंट चयन, ऑनलाइन संसाधनों के सुरक्षित उपयोग और तकनीक आधारित गतिविधियों के संचालन की जानकारी भी दी गई।

इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 

Mass Wedding Ceremony मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 100 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, शहनाइयों और पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य आयोजन

एक दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने डिजिटल शिक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी प्राप्त की।

शिक्षा विभाग का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। आने वाले समय में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।


इन्हें भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 





Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.