Human Trafficking Shock नौकरी के नाम पर छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में बंधक, मदद की गुहार से मचा हड़कंप
3 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुर्गुकोंदल क्षेत्र की करीब 35 युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाकर कथित तौर पर बंधक बनाए जाने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला तब सामने आया जब बंधक बनाई गई एक युव एकती ने गुप्त रूप से गांव के एक युवक को मैसेज भेजकर मदद की गुहार लगाई।
35 Chhattisgarh girls held hostage in Jharkhand on the pretext of jobs बताया जा रहा है कि युवती ने अपने संदेश में लिखा कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया, जहां जबरन रोका जा रहा है। न तो उन्हें मेहनताना दिया जा रहा है और न ही घर लौटने की अनुमति मिल रही है। युवती के इस मैसेज के वायरल होते ही गांव और आसपास के इलाकों में चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, बंधक बनाई गई युवतियों में दुर्गुकोंदल क्षेत्र की कई लड़कियां शामिल हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो और मैसेज वायरल होने के बाद परिजन अपनी बेटियों की सुरक्षित वापसी को लेकर बेहद चिंतित हैं। कई परिवार झारखंड जाकर अपनी बेटियों को वापस लाने की तैयारी में जुट गए हैं।
इस पूरे मामले में सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी की पहल पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। झारखंड के गढ़वा प्रशासन और पुलिस से संपर्क साधा गया है। गढ़वा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच और तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, युवतियों से जबरन काम कराया जा रहा था। वहीं, मामले के सामने आने के बाद कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा कि प्रशासन को मामले की जानकारी मिल चुकी है और संपर्क स्थापित होते ही विशेष टीम झारखंड भेजी जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय मानव तस्करी गिरोहों की गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भोले-भाले ग्रामीणों को अधिक पैसे और अच्छी नौकरी का लालच देकर बाहर ले जाया जाता है, जहां उन्हें शोषण का शिकार बनाया जाता है।
इन्हें भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 👇 👇 👇
