Type Here to Get Search Results !

Mass Wedding Ceremony मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 100 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, शहनाइयों और पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य आयोजन


 Mass Wedding Ceremony मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 100 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, शहनाइयों और पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य आयोजन


बरौल। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गुरुवार को जिले में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जहां 100 जोड़े पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। मंत्रोच्चार, वरमाला, सिंदूरदान और सात फेरों के बीच संपन्न हुए इस आयोजन ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। समारोह स्थल शहनाइयों की गूंज, बैंड-बाजों की धुन और पुष्पवर्षा से गुलजार रहा।


नवविवाहित जोड़ों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। वहीं बेटियों की विदाई के दौरान कई परिजनों की आंखें नम हो गईं। परिवारों ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनकी बेटियों के सम्मानपूर्वक विवाह का सपना पूरा किया है।

इन्हें भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। उन्होंने नवदंपत्तियों को सुखमय एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति का सबसे पवित्र संस्कार है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवार योजना का लाभ ले सकें।


मंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की नींव होती है। उन्होंने नवदंपत्तियों से शासन की महिला हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान बताया। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए जिले को “बाल विवाह मुक्त सूरजपुर” बनाने का संकल्प दिलाया। समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने हाथ उठाकर बाल विवाह रोकने एवं जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

इन्हें भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 

विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि राज्य शासन अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रहा है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है तथा यह दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी मजबूत संदेश देती है।


समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष रेखालाल राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंह, मुरली मनोहर सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह का संचालन जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया।

इन्हें भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.