Type Here to Get Search Results !

Big Action on Gutkha तंबाकू-गुटखा और पान मसाला पर लगा बैन, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला

Big Action on Gutkha तंबाकू-गुटखा और पान मसाला पर लगा बैन, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला

 Big Action on Gutkha तंबाकू-गुटखा और पान मसाला पर लगा बैन, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला

Action news तंबाकू और गुटखा सेवन करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जन-स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा एवं पान मसाला के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
Big action news today जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध उन सभी उत्पादों पर लागू होगा जो किसी भी नाम से बाजार में बेचे जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पाद लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 


Action news today स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006 की धारा 30(2)(ए) तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (बिक्री पर निषेध और प्रतिबंध) विनियमन 2011 के तहत लिया गया है।


big action on gutka in chhattisgarh today सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध आदेश जारी होने की तारीख से अगले एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी प्रतिबंधित तंबाकू, गुटखा या पान मसाला का निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरकार के इस फैसले को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है। वहीं, कई लोगों का मानना है कि इससे युवाओं में तंबाकू सेवन की बढ़ती आदत पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 👇 👇 👇 👇 👇 





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.