Type Here to Get Search Results !

Fake Doctor Busted छत्तीसगढ़ में फर्जी डॉक्टर बनकर इलाज कर रहे यूपी के दो युवक गिरफ्तार

Fake Doctor Busted छत्तीसगढ़ में फर्जी डॉक्टर बनकर इलाज कर रहे यूपी के दो युवक गिरफ्तार

 Fake Doctor Busted छत्तीसगढ़ में फर्जी डॉक्टर बनकर इलाज कर रहे यूपी के दो युवक गिरफ्तार


तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर क्षेत्र में खुद को डॉक्टर बताकर लोगों का इलाज करने का दावा कर रहे उत्तरप्रदेश के दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के इलाज करने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़े Also Read👇 👇 👇 👇 👇 VIRAL LIVE VIDEO Scorpio Crash Horror! बस का इंतजार कर रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला, महिला की मौके पर मौत


जानकारी के मुताबिक स्थानीय युवकों को सूचना मिली थी कि कुछ बाहरी लोग इलाके में रहकर दर्द और अन्य बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों युवक खुद को आयुर्वेदिक उपचार से जुड़ा बताने लगे और अपने एक रिश्तेदार को डॉक्टर बताकर मामला संभालने की कोशिश की।


हालांकि जब उनसे मेडिकल डिग्री या इलाज से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। मामला संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और कुछ संदिग्ध चूर्ण बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले उनका एक साथी मौके से फरार हो गया।

इन्हें भी पढ़े Also Read👇 👇 👇 Love Triangle Turns Deadly एक गर्लफ्रेंड से बातचीत बना खूनी विवाद, युवक की हत्या

पुलिस दोनों युवकों को थाने लेकर आई, जहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मोहम्मद हकीम अकबर और मोहम्मद जैद बताए। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि दोनों युवक कितने समय से इलाके में रहकर इलाज कर रहे थे और उनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग 

शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.