Type Here to Get Search Results !

Love Beyond Age 60 साल के बुजुर्ग ने 25 वर्षीय युवती से की शादी

https://www.tv36news.com/2026/05/fake-doctor-busted.html

 Love Beyond Age 60 साल के बुजुर्ग ने 25 वर्षीय युवती से की शादी

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी क्षेत्र में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 60 वर्षीय रिक्शा चालक ने 25 साल की युवती के साथ शादी रचा ली। दोनों के बीच करीब 35 साल का उम्र का अंतर होने के बावजूद पंचायत की सहमति के बाद मंदिर में विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया।


इन्हें भी पढ़े Also Read👇 👇 👇 Fake Doctor Busted छत्तीसगढ़ में फर्जी डॉक्टर बनकर इलाज कर रहे यूपी के दो युवक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और आपसी सहमति से शादी करना चाहते थे। जब इस रिश्ते की जानकारी गांव वालों को मिली तो मामला पंचायत तक पहुंचा। पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शादी को मंजूरी दे दी गई।

इसके बाद स्थानीय मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का वचन लिया। शादी के बाद इलाके में यह विवाह चर्चा का केंद्र बन गया है। लोग इस अनोखी जोड़ी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उम्र भले ही ज्यादा हो, लेकिन दोनों की सहमति और खुशी सबसे अहम है। वहीं कुछ लोग इस रिश्ते को प्यार की मिसाल बता रहे हैं, जिसने उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़ दिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.