Type Here to Get Search Results !

PM Awas Scam Exposed दूसरे के घर की फोटो लगाकर निकाली गई किस्त, सूरजपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा

M Awas Scam Exposed

 PM Awas Scam Exposed दूसरे के घर की फोटो लगाकर निकाली गई किस्त, सूरजपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा


सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चन्दरपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि बिना मकान निर्माण किए ही दूसरे लोगों के घरों की तस्वीरें अपलोड कर सरकारी किस्त की राशि निकाल ली गई। मामले के उजागर होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, गांव में कई ऐसे हितग्राहियों के नाम पर आवास की राशि जारी की गई, जिनके मकान या तो बने ही नहीं या निर्माण कार्य अधूरा है। आरोप है कि योजना की ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रक्रिया में फर्जी तस्वीरें अपलोड कर अधिकारियों को गुमराह किया गया और किस्तों की रकम निकाल ली गई।

इन्हें भी पढ़े Also Read 👇 👇 Love Beyond Age 60 साल के बुजुर्ग ने 25 वर्षीय युवती से की शादी

ग्रामीणों ने इस गड़बड़ी की शिकायत प्रशासन से की थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। प्रारंभिक जांच में कई दस्तावेज और फोटो संदिग्ध पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ मामलों में दूसरे लोगों के बने हुए मकानों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर भुगतान प्राप्त किया गया।


इधर प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर भी सख्ती दिखाई है। संबंधित क्षेत्र में निर्माण कार्य पर रोक लगाने के साथ जांच टीम को पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े Also Read👇 👇 VIRAL LIVE VIDEO Scorpio Crash Horror! बस का इंतजार कर रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला, महिला की मौके पर मौत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि योजना में बड़े स्तर पर अनियमितता हुई है और इसमें कई जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत हो सकती है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और राशि की रिकवरी की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.