Safety Negligence in Power Department चालू 11KV लाइन पर चढ़ाया ठेकाकर्मी, करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र में एक ठेकाकर्मी को बिना किसी सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी किट) के चालू 11 केवी विद्युत लाइन पर कार्य करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना मोहभट्टा मेला परिसर के पास हुई, जहां विद्युत कार्य के दौरान ठेकाकर्मी को बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए खंभे पर भेजा गया था। काम के दौरान युवक अचानक 11 केवी लाइन के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह लगभग 20 प्रतिशत तक झुलस गया है।
इन्हें भी पढ़ें 👇👇👇👇👇 मौसी और बेटे की पकड़ौआ शादी, आपतिजनक हालत में देखकर नाना ने लिया ये फैसला...
Viral Video Raises Serious Questions घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घायल ठेकाकर्मी करंट लगने के बाद खंभे पर लटका दिखाई दे रहा है और दर्द से कराहता नजर आ रहा है। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों और अन्य कर्मचारियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सीढ़ी के सहारे खंभे पर चढ़कर घायल युवक को नीचे उतारा गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस हादसे ने विद्युत विभाग और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक कर्मचारी को बिना हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के चालू हाईटेंशन लाइन पर काम करने की अनुमति कैसे दी गई?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। मामले में जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
