BREAKING NEWS अटल कुंज बना भाजपा संगठन की नई पहचान सुरजपुर में आज होगा लोकार्पण
सुरजपुर। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की दूरदृष्टि और अथक प्रयासों से आज सुरजपुर जिले को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। करोड़ों की लागत से तैयार भव्य अटल कुंज अब भाजपा के स्थायी जिला कार्यालय के रूप में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज इस भवन का लोकार्पण करेंगे।
संगठन की मजबूती का प्रतीक
अब तक भाजपा का जिला कार्यालय किराए के भवन में संचालित होता रहा, लेकिन अटल कुंज के बनने से कार्यकर्ताओं को स्थायी पहचान और सशक्त आधार मिला है। यह भवन केवल एक कार्यालय न होकर संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनभागीदारी का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
बाबूलाल अग्रवाल की दूरदृष्टि का परिणाम
भाजपा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बाबूलाल अग्रवाल के कार्यकाल को जिले का स्वर्णिम काल कहा जाता है। उनके नेतृत्व में न केवल जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर विजय मिली, बल्कि पंचायतों से लेकर नगरपालिकाओं तक भाजपा का परचम लहराया। इन्हीं के प्रयासों से जिला कार्यालय निर्माण की ठोस नींव रखी गई, जो आज भव्य अटल कुंज के रूप में साकार हुई है।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित
भव्य अटल कुंज में दूर-दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने की सुविधा, वीआईपी रूम, विशाल मीटिंग हॉल और अन्य आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों के लिए नई दिशा देने वाला साबित होगा।
उत्साह का माहौल
उद्घाटन समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल कुंज बाबूलाल अग्रवाल की दूरदृष्टि और संगठन के प्रति उनके समर्पण का साकार रूप है। यह भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।
अटल कुंज का लोकार्पण न सिर्फ एक भवन का उद्घाटन है, बल्कि भाजपा संगठन के आत्मविश्वास और एकता की नई शुरुआत का प्रतीक है।