Type Here to Get Search Results !

निलंबित शिक्षक को राहत देने पर प्राचार्य को शोकॉज नोटिस, DPI सख्त

Principal-issued-show-cause-notice-for-giving-relief-to-suspended-teacher-DPI-strict


 निलंबित शिक्षक को राहत देने पर प्राचार्य को शोकॉज नोटिस, DPI सख्त


सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)। जिले के शिक्षा विभाग में एक बार फिर अनियमितता का मामला सामने आया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और वर्तमान में सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य एल.पी. पटेल को कारण बताओ (शोकॉज) नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए निर्णयों पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

DPI द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि पटेल ने प्रभारी DEO रहते हुए नियमों की अनदेखी की। खास तौर पर एक निलंबित कर्मचारी के मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को गंभीर माना गया है। विभाग ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा सहायक ग्रेड-2 सुनील कर्ष (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टुण्ड्री) के खिलाफ निलंबन आदेश और आरोप पत्र जारी किया गया था।

इसके बावजूद, बिना संयुक्त संचालक की अनुमति लिए ही पटेल द्वारा संबंधित कर्मचारी को पूर्व शाला में कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति देने का आरोप है। इसे विभागीय नियमों का उल्लंघन और प्रशासनिक लापरवाही माना गया है।

DPI ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एल.पी. पटेल से 7 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की जा सकती है



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.