Type Here to Get Search Results !

पटेल पारा में जले ट्रांसफार्मर की जगह लगा नया ट्रांसफार्मर

मंत्री के निर्देश पर पटेल पारा में लगा नया ट्रांसफार्मर
संवाद दाता रामकुमार प्रजापति 
बरौल। ग्राम पंचायत राजकिशोर नगर के पटेल पारा का विद्युत ट्रांसफार्मर 17 मार्च 2026 को जल जाने से पूरे मोहल्ले में अंधेरा छा गया था। उस समय बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्थिति की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत राजकिशोर नगर के सरपंच बसंत सिंह ने जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह मार्को को इसकी सूचना दी। इसके बाद महेन्द्र सिंह मार्को ने तत्काल विद्युत विभाग के जेई शहीद शेख लटोरी से संपर्क कर पटेल पारा में जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया। साथ ही भटगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया और बच्चों की परीक्षा को देखते हुए शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की गई।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 मार्च 2026 को राजकिशोर नगर के पटेल पारा में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी।
बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सरपंच सहित ग्रामवासियों ने जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह मार्को और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.