Medical Stores Strike on 20 May: ई-फार्मेसी के विरोध में देशभर में बंद रहेंगी मेडिकल दुकानें
रायपुर। रायपुर सहित देशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों के बंद रहने की संभावना है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर दवा विक्रेता ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाएंगे।
रायपुर जिला दवा विक्रेता संघ समेत कई राज्यों के केमिस्ट संगठनों ने इस बंद को समर्थन दिया है। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नियमों के विपरीत दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं, जिससे छोटे मेडिकल स्टोरों का व्यापार प्रभावित हो रहा है और मरीजों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ रहा है।
Cannabis Farming Busted in Manendragarh गांव में गांजे की खेती का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
E-Pharmacy Protest: भारी छूट और ऑनलाइन बिक्री पर आपत्ति दवा विक्रेताओं के अनुसार ई-फार्मेसी कंपनियां भारी छूट देकर बाजार में असमान प्रतिस्पर्धा पैदा कर रही हैं। उनका आरोप है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त जांच और डॉक्टरी सलाह के दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं, जिससे गलत दवा उपयोग और नकली दवाओं के फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण हड़ताल का फैसला लिया गया है।
Gambling Racket Busted in Kudargarh Forest: जंगल में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹22,800 नगद जब्त
मरीजों को हो सकती है परेशानी 20 मई को प्रस्तावित हड़ताल के चलते मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नियमित दवाइयां लेने वाले लोगों को पहले से जरूरी दवाइयां खरीद लेने की सलाह दी गई है।
इन्हें भी पढ़े 👇 👇 👇 👇
