Type Here to Get Search Results !

Gambling Racket Busted in Kudargarh Forest: जंगल में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹22,800 नगद जब्त

https://www.tv36news.com/2026/05/property-dispute-turns-deadly.html

 Gambling Racket Busted in Kudargarh Forest: जंगल में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹22,800 नगद जब्त


सूरजपुर, 11 मई 2026। सूरजपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 हजार 800 रुपये नगद जब्त किए हैं।


जानकारी के अनुसार प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है। 10 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुदरगढ़ जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।


Five Gamblers Arrested From Forest Area गिरफ्तार आरोपियों में रामस्वरूप सिंह, कन्हैया यादव, रामबिलास चेरवा, राजेश सिंह तथा अंगद कुमार देवांगन शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 22,800 रुपये नगद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस टीम की रही अहम भूमिका यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी अमरेश सिंह सहित पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।


इन्हें भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.