Type Here to Get Search Results !

Property Dispute Turns Deadly हिस्सा बंटवारे को लेकर भाई की हत्या, आरोपी भाई-भाभी गिरफ्तार

Property Dispute Turns Deadly हिस्सा बंटवारे को लेकर भाई की हत्या, आरोपी भाई-भाभी गिरफ्तार
SURAJPUR CHENDRA

 Property Dispute Turns Deadly हिस्सा बंटवारे को लेकर भाई की हत्या, आरोपी भाई-भाभी गिरफ्तार


सूरजपुर। सूरजपुर जिले के चौकी चेन्द्रा क्षेत्र में जमीन हिस्से के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिस्सा बंटवारे को लेकर हुए विवाद में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार ग्राम चन्द्रमेढ़ा निवासी कलेश्वर टोप्पो ने 19 अप्रैल 2026 को चौकी चेन्द्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बड़े पिता धरमदेव टोप्पो और उनकी पत्नी सुषमा ने जमीन बंटवारे को लेकर महेन्द्र टोप्पो के साथ ईंट से मारपीट की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशांत कुमार ठाकुर ने घटना की बारीकी से विवेचना करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान घायल महेन्द्र टोप्पो का उपचार पहले सीएचसी भैयाथान में कराया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय सूरजपुर और बाद में अंबिकापुर के संकल्प अस्पताल रेफर किया गया। लंबे इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 8 मई 2026 की सुबह उसकी मौत हो गई।


PM Report में हुआ हत्या का खुलासा


महेन्द्र टोप्पो की मौत के बाद चौकी चेन्द्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की पीएम रिपोर्ट में मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस जोड़ दी।


पुलिस ने आरोपी धरमदेव टोप्पो और उसकी पत्नी सुषमा टोप्पो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी जब्त की गई।


पुलिस टीम की अहम भूमिका


पूरे मामले की कार्रवाई में चौकी प्रभारी केश्वर मरावी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


इन्हें भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 👇 👇 👇 👇 






Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.