Sai Cabinet Meeting Begins मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक शुरू, लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य का लिया जायजा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न विभागों से जुड़े अहम मुद्दों, विकास कार्यों और जनहित से संबंधित योजनाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
Also Read Teacher Misconduct Case छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ और अश्लील बातचीत का लगाया आरोप
बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं प्रख्यात बांस वादक विक्रम यादव के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके समुचित उपचार और हर संभव सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है तथा इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव कलेक्टर से भी फोन पर चर्चा कर विक्रम यादव के उपचार की अद्यतन जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आवश्यकता अनुसार सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
Love Beyond Age 60 साल के बुजुर्ग ने 25 वर्षीय युवती से की शादी
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विक्रम यादव केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने अपनी विशिष्ट बांस वादन शैली से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोक कलाकारों के सम्मान, संरक्षण और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव वर्तमान में अस्वस्थ हैं और उनका उपचार राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
वहीं, मंत्रालय में जारी कैबिनेट बैठक को लेकर भी प्रशासनिक हलकों में काफी हलचल है। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है
VIRAL LIVE VIDEO Scorpio Crash Horror! बस का इंतजार कर रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला, महिला की मौके पर मौत
