रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए रवाना होंगे।
जशपुर जिले के ग्राम कलिबा में मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे से 1 बजे तक आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:10 बजे जशपुर से रवाना होकर 2:30 बजे कबीरधाम पहुंचेंगे, जहां अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे।
कबीरधाम कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे मुंगेली पहुंचेंगे। यहां कलेक्ट्रेट परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
इसके बाद शाम 4 बजे दाऊपारा चौक में बाबा संत गुरु घासीदास तथा पड़ाव चौक में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण करेंगे। वहीं स्टेडियम मोड़ के पास भक्त माता कर्मा की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।
विकास कार्यों की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इन्हें भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 👇 👇

.webp)