Type Here to Get Search Results !

Drunk Bullet Rider Fined ₹20,000 नशे में बुलेट दौड़ाना पड़ा भारी, सूरजपुर पुलिस जबरदस्त कार्रवाई

₹20,000 नशे में बुलेट दौड़ाना पड़ा भारी, सूरजपुर पुलिस जबरदस्त कार्रवाई
SURAJPUR 

 Drunk Bullet Rider Fined ₹20,000 नशे में बुलेट दौड़ाना पड़ा भारी, सूरजपुर पुलिस जबरदस्त कार्रवाई

सूरजपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और जनजागरूकता को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार विशेष अभियान चला रहा है। पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में साइबर फ्रॉड, महिला एवं बाल अपराध तथा टोनही प्रताड़ना अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘चलित थाना’ अभियान संचालित किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और नगर पुलिस अधीक्षक बर्नार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में बसदेई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में बुलेट चलाने वाले एक युवक को पकड़ा। आरोपी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के मॉडिफाई साइलेंसर लगी बुलेट चला रहा था, जिससे तेज आवाज के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही थी।

चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 182(4) और 3/181 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने पर माननीय न्यायालय ने उस पर ₹20,000 का अर्थदंड लगाया।

बसदेई पुलिस द्वारा गांवों और साप्ताहिक बाजारों में लगातार ‘चलित थाना’ लगाया जा रहा है। इस अभियान के जरिए ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर लगातार चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।

भीषण गर्मी को देखते हुए बसदेई पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए बसदेई चौक पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की है। राहगीरों और यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए की गई इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

इन्हें भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 👇 







Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.